बैडमिंटन : सुंग-शिन ने जीता वियतनाम ओपन का पुरुष युगल खिताब

हो चिन मिन्ह सिटी (वियतनाम), 12 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की पुरुष युगल जोड़ी शिन बाएक चेयोल और को सुंग ह्यून ने अच्छा प्रदर्शन कर रविवार को वियतनाम ओपन के पुरुष युगल वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

शिन और सुंग ने पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में ताइवान की ली शेंग मु और यांग पो सुआन की जोड़ी को मात दी।

शिन और सुंग ने वर्ल्ड नम्बर-184 शेंग और यांग की जोड़ी को फाइनल में 33 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 22-20, 21-18 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की।

इसके अलावा, मिश्रित युगल वर्ग में थाईलैंड की निपितफोन फुआंगफुआपेत और सावित्री अमित्रापाई ने खिताब पर कब्जा जमाया।

निपितफोन और सावित्री ने फाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया की अल्फियान एको और मार्शिले गिस्चा इस्लामी की जोड़ी को 54 मिनटों तक चले संघर्ष में 13-21, 21-18, 21-19 से हराकर जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493