गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 23 मई (आईएएनएस)। भारत ने सुदिरमन कप मिश्रित टीम चैम्पियनशिप के दूसरे मैच में मंगलवार को अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल की।
भारतीय टीम ने दूसरे मैच में इंडोनेशिया को 4-1 से मात दी।
पहले मैच में भारत को डेनमार्क से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था।
इस मैच में भारत की शुरुआत अच्छी रही। मिश्रित युगल वर्ग और पुरुष एकल वर्ग में जीत के साथ उसने इंडोनेशिया पर 2-1 से बढ़त हासिल की।
इसके बाद तीसरे मैच में पुरुष युगल वर्ग में भारत को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन डेनमार्क के खिलाफ पिछले मैच में भारत के लिए एकमात्र मैच जीतने वाली ओलम्पिक रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने एकबार फिर जीत हासिल कर भारतीय टीम को इंडोनेशिया पर 3-1 से बढ़त दिलाई।
भारत ने चौथे और अंतिम महिला युगल वर्ग के मुकाबले में भी जीत हासिल कर इंडोनेशिया को 4-1 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath