बैडमिटन : अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में हारे जयराम

फुलटर्न, 17 जून (आईएएनएस)। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम ने अमेरिकी ओपन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में कदम रखा लेकिन यहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

जयराम को पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में वर्ल्ड नम्बर-30 मार्क कॉलजोव ने मात देकर बाहर किया।

वर्ल्ड नम्बर 134 जयराम को शनिवार देर रात खेले गए मैच में नीदरलैंड्स के बैडमिंटन खिलाड़ी मार्क ने 36 मिनट के भीतर 13-21, 21-23 से मात देकर फाइनल में स्थान हासिल किया है।

जयराम की हार के साथ ही इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।

जयराम ने इससे पहले, दक्षिण कोरिया के हेयो क्वांग ही को मात देकर अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493