‘बैडमैन’ को अंतर्राष्ट्रीय प्रशंसा मिलना गर्व की बात : गुलशन

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। अभिनेता गुलशन ग्रोवर की वेब श्रृंखला ‘बैडमैन’ को मॉस्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह और लंदन भारतीय फिल्म में स्क्रीनिंग का आमंत्रण मिला है। अभिनेता ने इसे गर्व की बात कहा है।

‘बैडमैन’ 24 जून को मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और 27 जून को लंदन इंडियन फिल्म में प्रदर्शित होगी।

गुलशन ने कहा, “‘बैडमैन’ एक अनोखी वेब श्रृंखला है, जो मेरे दिल के करीब है, क्योंकि यह पुरानी यादों को वापस लाता है। मुझे हमेशा से पता था कि ‘बैडमैन’ डिजिटल एंटरटेंमेंट की दुनिया में मील का पत्थर बनेगी।”

उन्होंने कहा, “हमारी फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय प्रशंसा मिलना हम सभी के लिए गर्व की बात है।”

सौमिक सेन द्वारा निर्देशित ‘बैडमैन’ प्रेम और फिल्मोद्योग की एक मजेदार पैरोडी का मिश्रण है।

यह चार कड़ियों की श्रृंखला है। इसमें चंकी पांडे नकारात्मक भूमिका में हैं। इसमें अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर, कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता फराह खान, निर्देशक शूजीत सरकार और अभिनेत्री मनीषा कोईराला जैसे सितारों ने अतिथि भूमिका निभाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493