बैरीमोर मां की आर्थिक मदद कर रहीं

लॉस एंजेलिस, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री ड्रयू बैरीमोर अपनी मां की आर्थिक तौर पर सहायता कर रही हैं। उनके माता-पिता का उस वक्त तलाक हो गया था, जब वह महज 14 साल की थीं।

वेबासाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बैरीमोर (40) ने कहा कि अगर वह जानती हैं कि उनके माता-पिता को आर्थिक मदद की जरूरत है, तो वह मजे से अपनी ही दुनिया में नहीं रमी रह सकतीं।

बैरीमोर ने अपने नए संस्मरण ‘वाइल्डफ्लॉवर’ में लिखा, “मैं अब भी उनकी आर्थिक रूप से मदद करती हूं। मेरे लिए यह जानना जरूरी है कि वह अपना ख्याल रख रही हैं, वरना तो मैं अपना काम नहीं कर सकूंगी।”

“मैं बहुत आभारी हूं कि वह मुझे इस दुनिया में लाईं और मुझे यह जानकार तकलीफ होगी कि वह कहीं अभाव में रही हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493