बैलन डी ओर के हकदार हैं सुआरेज : मेसी

बार्सिलोना, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। तीन बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी का अवार्ड ‘बैलन डी ऑर’ जीत चुके स्पेन के शीर्ष फुटबाल क्लब एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले स्टार अर्जेटीनी स्ट्राइकर लियोनेल मेसी ने कहा है कि बार्सिलोना के उनके साथी खिलाड़ी उरुग्वे के लुइस सुआरेज इस वर्ष बैलन डी ऑर पाने के प्रबल हकदार हैं।

गौरतलब है कि सुआरेज पिछले सत्र में ही बार्सिलोना से जुड़े।

इस वर्ष के बैलन डी ऑर अवार्ड के लिए सोमवार को स्पेन के ही अग्रणी क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले स्टार पुर्तगीज स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बार्सिलोना के लिए खेलने वाले ब्राजीलियाई स्ट्राइकर नेमार के साथ नामांकित किए गए।

मेसी और नेमार के नामांकित होने के साथ ही सुआरेज के नामांकित होने की संभावना खत्म हो गई।

वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ से मेसी ने कहा, “मैं बैलन डी ऑर पोडियम पर नेमार और सुआरेज के साथ खड़ा होना पसंद करता। सुआरेज इसके हकदार हैं, लेकिन रोनाल्डो ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।”

स्पेन के शीर्ष लीग टूर्नामेंट ला लीगा के अवार्ड समारोह के दौरान मेसी ने ये बातें कहीं, जिसमें उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर सहित कुल तीन पुरस्कार प्रदान किए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493