बॉक्स अॉफिस से कामयाबी पर मुहर लगी : स्वरा

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। फिल्म ‘निल बटे सन्नाटा’ की अभिनेत्री स्वरा भास्कर का मानना है कि बॉक्स ऑफिस पर उनकी इस फिल्म की सफलता से उनकी कामयाबी पर मुहर लग गई है।

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। फिल्म ‘निल बटे सन्नाटा’ की अभिनेत्री स्वरा भास्कर का मानना है कि बॉक्स ऑफिस पर उनकी इस फिल्म की सफलता से उनकी कामयाबी पर मुहर लग गई है।

अपनी पहली एकल फिल्म की सफलता पर उन्हें कैसा महसूस हो रहा है?

इस सवाल पर स्वरा ने आईएएनएस से कहा, “निश्चित तौर पर अपनी पहली एकल फिल्म के हिट होने पर खुशी महसूस हो रही है। आप जानते हैं कि जब तक बॉक्स ऑफिस की मुहर नहीं लगती, कलाकारों को सफल नहीं माना जाता।”

स्वरा ने फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में भी काम किया था।

अभिनेत्री ने कहा, “मुझे यकीन था कि ‘निल बटे सन्नाटा’ सफल होगी, लेकिन मुझे यह नहीं पता था कि इसे इतनी अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी और दर्शकों का इतना प्यार मिलेगा।”

अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें यह देखकर बेहद अच्छा महसूस हो रहा है कि फिल्म को व्यावसायिक रूप से सफल घोषित किया गया है।

स्वरा ने कहा, “ऐसी कम बजट वाली, अच्छे विषय वाली, सार्थक होने के साथ ही मनोरंजक और विचारशील फिल्म के लिए व्यावसायिक दृष्टि से सफल होना बेहद जरूरी है। जब निर्माता को ऐसी फिल्म से व्यावसायिक लाभ होता है, तो वह फिर से ऐसी फिल्में बनाने को प्रेरित होता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493