बॉक्स आफिस पर लखनऊ सेंट्रल व सिमरन के बीच कड़ी टक्कर

मुंबई, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले सप्ताह के अंत में फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ और ‘सिमरन’ के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ को आलोचकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं, जबकि कंगना रनौत की फिल्म ‘सिमरन’ को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

रिलीज के बाद से ‘लखनऊ सेंट्रल’ और ‘सिमरन’ कमाई के मामले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

‘लखनऊ सेंट्रल’ फरहान अख्तर के साथ नजर आए गप्पी ग्रेवाल, रवि किशन, रोनित रॉय, दीपक डोब्रीयाल, डायना पेंटी, इनामुलहक और राजेश शर्मा के अभिनय को काफी हद तक सराहा गया है।

दूसरी ओर कंगना रनौत की ‘सिमरन’ की कमजोर कहानी फिल्म पर भारी पड़ी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493