बॉक्स ऑफिस कमाई दर्शकों की मोहब्बत का प्रतीक : श्रद्धा

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की हाल में ‘बागी’ फिल्म रिलीज हुई। उनका कहना है कि फिल्म की कमाई दर्शकों के बेशुमार प्यार व समर्थन का प्रतीक है।

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की हाल में ‘बागी’ फिल्म रिलीज हुई। उनका कहना है कि फिल्म की कमाई दर्शकों के बेशुमार प्यार व समर्थन का प्रतीक है।

श्रद्धा की पिछली दो फिल्मों-‘एक विलेन’ और ‘एबीसीडी 2’ ने भी पहले दिन अच्छी कमाई की थी। अभिनेत्री इससे रोमांचित हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, “मैं इस वक्त कैसा महसूस कर रही हूं, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यह बहुत ही रोमांचक व अलौकिक है। मेरे लिए बॉक्स कमाई ही दर्शकों की बेशुमार मोहब्बत व समर्थन का एकमात्र प्रतीक है।”

उन्होंने कहा कि अच्छी कमाई उनके (दर्शकों) के लिए हर बार और ज्यादा बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है।

शब्बीर खान निर्देशित ‘बागी’ में श्रद्धा के नए एक्शन अवतार को सराहा गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493