बॉक्स-ऑफिस पर इरफान, बिग बी की टक्कर टली

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। इरफान खान की फिल्म ‘मदारी’ की रिलीज की तारीख बढ़ाकर 15 जून कर दी गई है। इससे इरफान और बिग बी की फिल्मों की बॉक्स-ऑफिस पर होने वाली टक्कर टल गई है।

यह फिल्म अमिताभ बच्चन की ‘टीई3एन’ के साथ 10 जून को रिलीज होने वाली थी।

पिता और बेटे के रिश्ते को दर्शाती फिल्म ‘मदारी’ निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित है। इसमें जिमी शेरगिल भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगे।

निशिकांत ने बताया, “इस फिल्म के निर्देशक के रूप में, मैं फिल्म के विषय के साथ पूरा न्याय करना चाहता था। रिलीज की तारीख टालने के निर्माता के फैसले पर मुझे यकीन है।”

इरफान भी फिल्म निर्माता के इस कदम से सहमत हैं।

इस फिल्म के साथ निर्माता बने इरफान ने कहा, “मैं निर्माताओं द्वारा ‘मदारी’ की रिलीज की तारीख बदलने से सहमत हूं।”

फिल्म का ट्रेलर 10 दिन पहले रिलीज हुआ, जिसने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है।

इससे पहले फिल्म ‘टीई3एन’ के रिलीज की तारीख तय कर दी गई थी। इसमें तीन लोगों की यात्रा को दर्शाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493