बॉब की प्रस्तुति लास वेगास में, नोबेल का जिक्र नहीं

लास वेगास, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। साहित्य के लिए साल 2016 का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले अमेरिकी गायक बॉब डायलन ने इस पुरस्कार की घोषणा होने के बाद गुरुवार की रात पहली सार्वजनिक प्रस्तुति देने के दौरान दर्शकों से प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार के बारे में कोई बात नहीं की।

वेबसाइट ‘द गार्जियन डॉट कॉम’ के मुताबिक, दर्शकों द्वारा डायलन (75) को और गानों को गाने के लिए उत्साहित किया जा रहा था और उन्होंने अपनी पूर्व प्रस्तुतियों की तरह यहां भी वहीं संक्षिप्त प्रस्तुति देकर दोहराव किया। उन्होंने संगीत कार्यक्रम का समापन फ्रैंक सिंतारा के गीत ‘वाई ट्राई टू चेंज मी नाउ’ को गाकर किया।

डायलन को प्रसिद्धि तब मिली, जब उनका गीत खासकर ‘द टाइम्स दे आर चेंजिंग’ 1960 के दशक का मशहूर गाना बन गया। जो नागरिक अधिकारों के आंदोलन के साथ ही वियतनाम में युद्ध खत्म करने के संदर्भ में विरोधी माहौल और बदलाव की पृष्ठभूमि पर आधारित था।

वेबसाइट ‘द गार्जियन डॉट कॉम’ के अनुसार, गायक के 50 साल से अधिक समय की करियर के दौरान उनकी 10 करोड़ से अधिक गीतों की रिकॉर्डिग बिकी है और उन्हें पुलित्जर पुरस्कार समिति द्वारा 2008 में एक विशेष प्रशस्ति पत्र भी दिया गया था।

वह साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले संगीतकार और 1993 में ‘जैज’, ‘सांग्स ऑफ सोलोमन’, और ‘बेलव्ड’ के लेखक व उपन्यासकार टोनी मॉरिसन के बाद इस पुरस्कार को जीतने वाले पहले अमेरिकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493