बॉब डिलन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार (लीड-1)

स्टॉकहोम, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी सिंगर बॉब डिलन को गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में साल 2016 का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

बॉब डिलन बीते 23 वर्षो के दौरान साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले अमेरिकी बन गए हैं। इससे पहले सन् 1993 में अमेरिका के टोनी मॉरिसन को यह पुरस्कार मिला था।

स्वीडन की अकादमी के स्थायी सचिव सारा डेनियस ने यहां घोषणा में कहा कि रॉक सिंगर बॉब डिलन (75) को यह पुरस्कार अमेरिकी गायन परंपरा में नया काव्य भाव जोड़ने के लिए दिया गया है।

एक वीडियो साक्षात्कार में डेनियस ने कहा, “वह अंग्रेजी बोलने वाली परंपरा में एक महान कवि हैं और वह एक आश्चर्यजनक सैंपलर हैं। एक बेहद असली सैंपलर।”

डेनियस ने होमर व सैफो जैसे कवि का हवाला देते हुए कहा, “जिनकी कविता सुनने व प्रदर्शन करने के लिए ही लिखी गई, इसीलिए नोबेल पुरस्कार के लिए डिलन का चयन किया गया।”

उन्होंने कहा, “उन्हों पढ़ा जा सकता है और पढ़ा जाना चाहिए और वह अंग्रेजी परंपरा के महान कवि हैं।” डेनियस भी उनके सन् 1966 में आए एलबम ‘ब्लॉन्ड ऑन ब्लॉन्ड’ के प्रशंसक हैं।

डिलन का नाम रॉबर्ट जिम्मरमैन था। उनका जन्म सन् 1941 में हुआ था। मिनेसोटा के कॉफी हाउस में प्रदर्शन करते हुए उन्होंने संगीत के क्षेत्र में अपना करियर सन् 1959 में शुरू किया था।

उनकी बेहतरीन कृतियों में ‘ब्लोविन इन द विंड’ तथा ‘द टाइम्स दे आर अ-चांजिन’ जैसे गीत हैं, जो युद्ध के खिलाफ व नागरिक अधिकार आंदोलन के एंथम गीत बन गए।

उन्होंने अपना सबसे बेहतरीन काम सन् 1960 से किया।

डिलन को पहले ही 11 ग्रेमी अवॉर्ड मिल चुके हैं। साथ ही उन्हें राष्ट्रपति बराक ओबामा से साल 2012 में प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम पुरस्कार मिल चुका है।

यूरोपीय संसद के अध्यक्ष मार्टिन शुल्ज ने ट्वीट किया, “एक स्वागत योग्य अप्रत्याशित घटना! बॉब डिलन को नोबेल पुरस्कार 50 वर्षो से अधिक समय तक साहित्य व संगीत को दिए गए योगदान का नतीजा है।”

उपन्यासकार सलमान रुश्दी ने कहा, “ऑर्फियस से लेकर फैज तक गीत तथा कविता पूरी तरह एक दूसरे से जुड़ी है। डिलन बार्डिक परंपरा को आगे बढ़ाने वाले बेहतरीन साहित्यकार हैं।”

गीतकार विशाल डडलानी ने कहा, “मैं कितना खुश हूं यह बता नहीं सकता! बॉब डिलन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार! उनके गीतों ने मुझे स्वतंत्रता का मतलब बताया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493