‘बॉम्बेरिया’ से छुट्टी ले राधिका चलीं ट्रैकिंग पर

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री राधिका आप्टे अपनी आगामी फिल्म ‘बॉम्बेरिया’ की शूटिंग से कुछ वक्त निकालकर ट्रैकिंग के लिए हिमालय गई हैं।

राधिका (29) को नई-नई जगह घूमना अच्छा लगता है। वह बचपन से ही घूमती-फिरती रही हैं।

उनके प्रतिनिधि ने एक बयान में कहा, “राधिका एक उत्साही पर्यटक हैं। उन्होंने पहले भी बहुत यात्राएं की हैं। उन्हें नई-नई जगहों पर घूमना फिरना पसंद है।”

‘बॉम्बेरिया’ के निर्माता ब्रिटिश फिल्म निर्माता माइकल वार्ड हैं। फिल्म में अक्षय ओबरॉय, सिद्धार्थ कपूर, रवि किशन और शिल्पा शुक्ला भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493