‘बॉम्बे टॉकीज’ के थीम सॉन्ग में होंगे आमिर

AAMIR-KHANआमिर खान ‘बॉम्बे टॉकीज’ में कोई रोल नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह इसमें एक थीम सॉन्ग में नजर आएंगे। हाल ही में इस तरह की खबरें आई थीं कि आमिर खान को इंडियन सिनेमा के 100 साल पूरे होने पर रिलीज हो रही फिल्म ‘बॉम्बे टॉकीज’ के स्पेशल सेग्मेंट में दिखाया जाएगा। यह भी कहा जा रहा था कि आमिर को फिल्म के लिए साइन करने की प्लैनिंग आखिरी मिनट पर की गई। लेकिन अगर जानकारों की मानें, तो आमिर हिंदी सिनेमा के 100 साल को डेडिकेट एक स्पेशल थीम सॉन्ग में नजर आएंगे, जो कि इस फिल्म का हिस्सा होगा।

‘बॉम्बे टॉकीज’ से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि फिल्म की शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है। इसके लिए चारों डायरेक्टर्स अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर ने चार अलग-अलग शॉर्ट मूवीज शूट की हैं। ऐसे में, अब भला आमिर के एक और सेग्मेंट के लिए स्कोप कहां है? ऐसे में, आमिर के लिए कोई स्पेशल सेग्मेंट तो शूट नहीं किया जा रहा। हां, इतना जरूर है कि वह अमित त्रिवेदी के कंपोज किए गए एक सॉन्ग में इंडियन सिनेमा के 100 साल का जश्न मनाते नजर आएंगे। हालांकि इस सॉन्ग में आमिर के साथ कुछ और स्टार्स भी नजर आएंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493