‘बॉर्न-5’ में अपनी भूमिका दोहराएगीं जूलिया

लॉस एंजेलिस, 20 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया स्टाइल फिल्म ‘बॉर्न-5’ में एक बार फिर अमेरिका की खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (सीआईए) की एजेंट निकी पर्सन का किरदार निभाएंगी।

ऐसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टाइल इस फिल्म में अभिनेता मैट डेमन और निर्देशक पॉल ग्रीनग्रास के साथ नजर आएंगी, जो इस फिल्म में वापसी कर रहे हैं। अभिनेत्री एलिसिया वेकांडर से भी इस फिल्म से जुड़ने के लिए बातचीत कर रही है। वहीं अभिनेता विगो मॉर्टेशन को कथित तौर पर खलनायक की भूमिका की पेशकश की गई है।

‘बॉर्न’ श्रृंखला के पांचवे संस्करण की फिल्म का निर्माण फ्रैंक मार्शल करेंगे। अपनी टीम में वह डेमन, ग्रीनग्रास, ग्रेग गुडमेन और जेफरी वेइनर को शामिल करेंगे।

ग्रीनग्रास, क्रिस्टोफर राउज के साथ मिलकर फिल्म की पटकथा लिख रहे हैं।

इस फिल्म का निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है और यह 29 जुलाई, 2016 के प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493