मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। ‘भजन सम्राट’ के नाम से चर्चित गायक अनूप जलोटा एक रेट्रो बॉलीवुड नाइट कार्यक्रम ‘तराने’ में लाइव परफॉर्म करेंगे।
बॉलीवुड गीतों के संगीत समारोहों पर केंद्रित एक स्टार्टअप ‘ता रा रम एंटरटेनमेंट’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वह 18 मई को गायिका उषा टिमोथी के साथ परफॉर्म करेंगे।
‘ता रा रम एंटरटेनमेंट’ की निदेशक आंचल मलिक ने कहा, “अनूप जलोटा एक बहुमुखी गायक हैं, वह भजन, भक्ति के गीत और बिना किसी परेशानी के बॉलीवुड के गाने गा सकते हैं। हम युवओं को उनकी इसी प्रतिभा के साथ जोड़ने का प्रयास करेंगे।”
dharmpath.com dharmpath