बॉलीवुड और दक्षिण में संतुलन बनाना चाहती हैं अमायरा दस्तूर

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री अमायरा दस्तूर का कहना है कि वह बॉलीवुड और दक्षिण फिल्म उद्योग दोनों को पसंद करती हैं और दोनों में संतुलन बनाना चाहती हैं।

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री अमायरा दस्तूर का कहना है कि वह बॉलीवुड और दक्षिण फिल्म उद्योग दोनों को पसंद करती हैं और दोनों में संतुलन बनाना चाहती हैं।

अमायरा ने आईएएनएस से फोन पर कहा, “मैं दोनों (बॉलीवुड और दक्षिण फिल्म उद्योग) में संतुलन बनाना चाहती हूं। बॉलीवुड में दक्षिण की कई फिल्मों के रीमेक हो रहे हैं और साथ ही दक्षिण में भी बॉलीवुड फिल्मों के रीमेक हो रहे हैं, बल्कि कई निर्माता द्विभाषी फिल्में भी बना रहे हैं।”

अमायरा ने कहा, “मुझे लगता है कि दोनों उद्योगों में विलय होने की शुरुआत हो चुकी है। इसलिए मैं बॉलीवुड से दूरी नहीं बना रही। मुझे ‘कुंग फू योगा’ को पूरा करने के लिए दक्षिण की दो फिल्में छोड़नी पड़ीं। मैंने दक्षिण से थोड़ी दूरी बनाई थी..लेकिन मुझे दोनों उद्योगों से लगाव है।”

अमायरा ने कहा, “दोनों उद्योगों में काफी समानताएं हैं। इसलिए मैं किसी से दूरी नहीं बनाना चाहती।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493