बॉलीवुड की रॉकस्टार हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ‘रॉक ऑन-2’ में वह एक बार फिर गायिका की भूमिका में हैं। वह इससे पहले ‘आशिकी’ में भी गायिका का किरदार निभा चुकी हैं।

मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ‘रॉक ऑन-2’ में वह एक बार फिर गायिका की भूमिका में हैं। वह इससे पहले ‘आशिकी’ में भी गायिका का किरदार निभा चुकी हैं।

फिल्म के लिए श्रद्धा ने अपने लुक पर काफी मेहनत की है। फिल्म में उनके बालों का कई तरह के रॉकी एक्सपेरिमेंट किया है। श्रद्धा की नोज रिंग ने भी उन्हें जबर्दस्त रॉक स्टार लुक दिया है।

श्रद्धा की आवाज भी अच्छी है तो कुल मिलाकर ‘रॉक ऑन-2’ के अपने किरदार के लिए वह एक रॉकस्टार की दमखम वाली अभिनेत्री दिखाई देंगी।

फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। रॉक ऑन-2 में श्रद्धा कपूर के अलावा फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली, प्राची देसाई मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493