बॉलीवुड के ‘इशकजादे’ 30 साल के हुए

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड के ‘इशकजादे’ अर्जुन कपूर ने शुक्रवार को जीवन के 30वें बसंत में कदम रख दिया। उनके साथी कलाकारों ने उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं।

अर्जुन ने अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पूर्व निखिल आडवाणी की फिल्म ‘कल हो ना हो’ (2003) में बतौर सहायक निर्देशक काम किया। वह निखिल के निर्देशन की अगली फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क : अ ट्रिब्यूट टू लव'(2007) में भी सहायक रहे। उस वक्त वह बहुत मोटे थे। सलमान की सलाह पर उन्होंने वजन घटाया और ‘इशकजादे’ (2012) से बतौर अभिनेता अपनी पारी शुरू की।

सिनेहस्तियों ने अर्जुन को ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई दी।

-अभिषेक बच्चन : जन्मदिन की बधाई हो। क्या चल रहा है? ढेर सारा प्यार बदरमैन। साल अच्छा रहे।

-शानू शर्मा (कास्टिंग निर्देशक) : तू लोगों को दीवाना बना देगा इस साल। जा! छा जा!

-सोनम कपूर : जन्मदिन की बधाई हो मेरे प्यारे प्यारे भाई। तुमसे बहुत प्यार करती हूं।

-आयुष्मान खुराना : जन्मदिन मुबारक हो दोस्त ए.के.। तुम सुपरमैन हो! और मैं आयुष’मैन’।

-श्रुति हासन : प्यारे बबलू (प्यार का नाम) को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। दिन और साल सुखद रहे।

-उर्वशी रौतेला : हैप्पी बर्थडे! ईश्वर करे यह दिन आपकी तरह ही गजब का बन जाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493