बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ बोले, स्वस्थ हूं

मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि वह स्वस्थ हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक अस्पताल में सामान्य जांच कराया था।

शुक्रवार को 75 वर्षीय अभिनेता के अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैलने के कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर उनके लिए ‘गेट वैल सून (जल्दी स्वस्थ हों)’ के संदेशों की झड़ी लग गई थी। लेकिन वे अस्पताल में सामान्य जांच के लिए गए थे।

शनिवार को अमिताभ ने गायकी के अंदाज में ट्वीट किया, “मेरे लिए चिंतित हुए सभी लोगों, आप जान लें कि मैं स्वस्थ हूं। कल रात मैंने एक ब्लॉग गीत लिखा। आप इसे यहां देख सकते हैं। अफवाहों से बचें। यह हिंदी में है जो मैं बोलता हूं। अंग्रेजी में अनुवाद करूंगा, लेकिन प्रयास नम्र हैं।”

प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन के पुत्र अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक लिंक शेयर किया, जिसे उन्होंने हिंदी में लिखा था और इंग्लिश में अनूदित किया था।

उन्होंने कहा कि वे जन्म से ही नियमित जांच कराते रहे हैं। उन्होंने उसे एक बुरा अनुभव बताते हुए लिखा कि हॉस्पिटल से बाहर निकलने के दौरान वे फोटोग्राफरों से घिर गए थे।

उन्होंने लिखा, “जब मैं अपनी चार पहिया गाड़ी में बैठकर अस्पताल से निकला तो मीडिया फोटोग्राफरों ने बेबस से हम लोगों से कहा, ‘रास्ता रोको’।”

बिग बी ने कहा, “मैंने रास्ता रोकने के लिए ऐसे कहा, जैसे जनता प्रदर्शन करते हुए अपनी समस्याएं बताने के लिए बोलती है। स्वभाविक रूप से मैं इसे अच्छी भावना के तौर पर लेता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493