मुंबई, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता गुरुवार को 50 वर्ष के हो गए, लेकिन उनके दोस्तों और फिल्म उद्योग के साथियों का कहना है कि वह सबसे अधिक युवा दिखाई देते हैं।
‘तेजाब’, ‘वो सात दिन’ और ‘कर्मा’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय कौशल का जलवा दिखाने वाले कपूर को कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई दी।
अनुपम खेर ने लिखा : ‘एक सबसे अच्छा दोस्त मिलना बेहद मुश्किल होता है, मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे एक अच्छा दोस्त मिला। जन्मदिन मुबारक अनिल कपूर। आप प्रेरणास्रोत हैं।’
करन जौहर : सबसे युवा और एक सज्जन व्यक्ति, फिल्म नगरी में मेरे पहले दोस्त, उन्हें हमेशा प्यार, जन्मदिन मुबारक अनिल कपूर।
फराह खान : उस व्यक्ति को जन्मदिन मुबारक हो, जिसकी उम्र थम गई है। जन्मदिन की बधाई।
रीतेश देशमुख : चिरयुवा व्यक्ति को जन्मदिन मुबारक। अनिल कपूर।
मिलाप जावेरी : मेरे हीरो को जन्मदिन मुबारक, अनिल कपूर। आपको दुनियाभर का प्यार और सफलता की शुभकामनाएं। आप मेरे रॉकस्टार हो।
रीतेश सिधवानी : अनिल कपूर को जन्मदिन मुबारक जिनसे आप कभी नहीं पूछते आपकी उम्र क्या है? उनसे आप पूछते हैं – आप आज कितने युवा हैं सर? ढेर सारा प्यार और खुशियां।
dharmpath.com dharmpath