‘बॉलीवुड कोरियोग्राफी डांस शो की तुलना में सरल’

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ के निर्णायकों में से एक मशहूर डांसर मुदस्सर खान का कहना है कि बॉलीवुड कोरियोग्राफी डांस रियलिटी शो की तुलना में कहीं अधिक सरल है।

वह ‘डांस इंडिया डांस’ के नए सीजन की शुरुआत पर उपस्थित हुए, जिसमें डांसर-कोरियोग्राफर मिनी प्रधान और जी टीवी के उप-व्यापार प्रमुख दीपक राज्यध्यक्ष भी शामिल हुए।

यह पूछे जाने पर कि क्या कोई भी प्रतियोगियों जैसे उच्चस्तर के नृत्य से मेल खा सकता है, मुदस्सर ने संवाददाताओं से कहा, “बॉलीवुड डांस कोरियोग्राफी और और हमारे डीआईडी शो के एक्ट में बहुत बड़ा अंतर है। जब हम बॉलीवुड में डांस कोरियोग्राफ करते हैं, तो यह बुर्जुग से लेकर एक छोटे बच्चे तक के लिए आसान होता है, सभी इसे आसानी से कर सकते हैं, यह एक व्यावसायिक शैली है। लेकिन डीआईडी जैसे शो में मानक बेहद ऊंचे होते हैं क्योंकि यह एक नृत्य प्रतियोगिता है।”

यह डांस शो जीटीवी पर 4 नवंबर से प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493