बॉलीवुड को ‘क्वांटिको’ की प्रियंका पर नाज

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ के ट्रेलर पर अभिनेता वरुण धवन, अर्जुन कपूर और कृति सेनन सरीखी बॉलीवुड हस्तियों को नाज है।

प्रियंका ने बुधवार को ‘क्वांटिको’ का तीन मिनट का ट्रेलर ट्विटर पर शेयर किया।

32 वर्षीया प्रियंका ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, “क्वांटिको’ का ट्रेलर हाजिर है। वाह कह रहे हैं? मैं बहुत बेचैन हूं।”

ट्रेलर शेयर करते ही सिनेहस्तियों ने प्रियंका पर बधाइयों की बौछार कर दी।

-वरुण धवन : अभी अभी ट्रेलर देखा। धारावाहिक देखने का इंतजार नहीं कर सकता। बहुत गर्व है।

-अर्जुन कपूर : हार मान लो लोगों। प्रियंका ने स्टाइल में अमेरिकी टेलीविजन पर पहला कदम रखा है।

-कृति सेनन : क्वांटिको का ट्रेलर कमाल का है। सिर्फ आप ही यह कर सकती थीं। बहुत बढ़िया। आप और सक्षम बनें।

-सोफी चौधरी : तुम पर नाज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493