बॉलीवुड को प्रियंका की ‘बेवाच’ का बेसब्री से इंतजार

मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड की सनी लियोन, मधुर भंडारकर और मीका सिंह जैसी हस्तियों ने प्रियंका चोपड़ा को उनकी हॉलीवु़ड की पहली फिल्म ‘बेवाच’ की बधाई दी और कहा कि वे इस अभिनेत्री को ‘बेवाच’ में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रियंका ‘बेवाच’ में हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन और जैक एफरॉन के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 90 के दशक की मशहूर टीवी धारावाहिक पर आधारित है जो इसी नाम से प्रसारित होती थी।

‘बेवाच’ दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय टीवी शो थी। यह लास एंजेलिस के लाइफगार्ड्स की कहानी पर आधारित है जो समुद्री तटों पर लोगों की जान बचाते हैं। इस धारावाहिक में डेविड हैसलहोफ और पामेला एंडरसन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493