नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता एंडी सैमबर्ग का कहना है कि वे बॉलीवुड की बड़ी और अतुलनीय दुनिया के प्रशंसक हैं और इसका प्रसार करना चाहते हैं।
लॉस एंजेलिस में अपनी फिल्म ‘होटल ट्रांसिल्वानिया 3 : मोंस्टर वैकेशन’ के प्रचार के दौरान आईएएनएस को ईमेल पर दिए साक्षात्कार के माध्यम से उन्होंने कहा, “मैं बॉलीवुड फिल्मों के बारे में तो नहीं जानता, लेकिन बॉलीवुड को बहुत पहले से जानता हूं। वहां फिल्म निर्माण बहुत बड़े स्तर पर होता है।”
उन्होंने कहा, “और हां, मैं एक फिल्म के लिए गायन पर विचार करूंगा।”
सैमबर्ग ने जब अपने दो मित्रों- अकीवा स्केफर और जोरमा टैकोन के साथ यूट्यूब वीडियो बनाए इसके बाद वे यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हो गए थे। इसके बाद उन्होंने ‘सैटरडे नाइट लाइव’ शो में आने से पहले अपना कॉमेडी ग्रुप ‘द लोनली आईलैंड’ शुरू किया।
सैमबर्ग को ‘फ्रेंड्स विद बेनीफिट्स’, ‘आई लव यू, मैन’ और ‘दैट्स माई बॉय’ टीवी शो और ‘होटल ट्रांसिल्वेनिया’ फ्रेंचाइजी में उनके दर्शकों की संख्या बढ़ गई।
dharmpath.com dharmpath