बॉलीवुड नई प्रतिभाओं को स्वीकार रहा है : अखिल सचदेवा

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। ‘बद्रीनाथ की दुल्हिनया’ के ‘हमसफर’ से मशहूर हुए गायक अखिल सचदेवा का कहना है कि भले ही उन्हें वैसे गीत ना मिल रहे हों, जिन्हें वह करना चाहते हैं, लेकिन बॉलीवुड नई प्रतिभाओं को स्वीकार करने के मामले में बदल रहा है।

‘हमसफर’ की रिलीज के बाद करियर को मिली दिशा के बारे में पूछे जाने पर सचदेवा ने आईएएनएस से कहा, “‘हमसफर’ के बाद अद्भुत यात्रा रही है। मैं यह नहीं कहूंगा कि मुझे बहुत सारे गीत मिल रहे हैं, क्योंकि मुझे वैसे गाने नहीं मिल रहे, जो मैं गाना चाहता हूं।”

हालांकि, सचदेव का मानना है कि बॉलीवुड न केवल संगीत उद्योग में बल्कि पूरी तरह से नई प्रतिभाओं को स्वीकार करने के मामले में बदल रहा है।

सचदेव ने 23 नवंबर को डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में लाइव प्रस्तुति के साथ चल रहे द फंटैस्टिक फेस्टिवल में प्रस्तुति दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493