बॉलीवुड ने उड़ी हमले की निंदा की

उड़ी (जम्मू एवं कश्मीर), 18 सितम्बर (आईएएनएस)। शाहरुख खान, शेखर कपूर, रितेश देशमुख और अदनान सामी जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने उड़ी में हुए आतंकी हमले की निंदा की है और हमले में शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सिने हस्तियों ने हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जम्मू एवं कश्मीर में रविवार तड़के आतंकवादियों ने सैन्य शिविर पर हमला कर दिया, जिसमें 17 सैनिक सहीद हो गए।

सैन्य अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में दो दर्जन से अधिक जवान घायल भी हो गए हैं। आतंकवादी उड़ी शहर के पास स्थित इस सैन्य शिविर में सुबह 5.30 बजे घुसे थे।

सिने हस्तियों ने हमले पर ट्वीट किया।

शाहरुख खान : उड़ी में कायरतापूर्ण हमले के बारे में सुनकर दुखी हूं। हमारे शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति प्रार्थना और आतंकवादियों को जल्द सजा दी जानी चाहिए।

रितेश देशमुख : उड़ी हमले के शहीदों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना, जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपने जिंदगी कुर्बान कर दी।

रणदीप हुड्डा : राज्य पर हुआ हमला दुखद है। जब तक वहां हिंसा है तब तक शांति नहीं हो सकती।

शेखर कपूर : स्वर्ग जल रहा है। कश्मीर में शोक। उड़ी का खूबसूरत शहर। उड़ी हमला।

मधुर भंडारकर : उड़ी पर हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले के बारे में सुनकर दुखी हूं। बहादुर शहीद और उनके परिवारों के प्रति संवेदना।

अदनान सामी : उड़ी हमले से अत्यधिक दु:खी हूं। शहीदों के प्रियजनों के लिए प्रार्थना।

नेहा शर्मा : उड़ी में हुए कायरतापूर्ण हमले के बारे में सुनकर दुखी हूं। शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना।

वत्सल सेठ : उड़ी हमले में शहीदों के लिए प्रार्थना, जो देश के लिए लड़े। उनके परिवारों को सांत्वना।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493