बॉलीवुड ने दिलीप कुमार को 96वें जन्मदिन की बधाई दी

मुंबई, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन से लेकर श्रद्धा कपूर और अभिषेक बच्चन सहित कई फिल्मी हस्तियों ने दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को उनके 96वें जन्मदिन की बधाई दी है।

दिलीप कुमार उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अपने घर में ही रहते हैं। दिलीप ने ‘अंदाज’, ‘बाबुल’, ‘दीदार’, ‘देवदास’, ‘मुगल-ए-आजम’, ‘गंगा जमुना’ और ‘राम और श्याम’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के जरिए प्रशंसकों का एक बड़ा संसार खड़ा किया।

दिलीप को जन्मदिन की बधाई देते हुए अमिताभ ने कहा, “दिलीप कुमार उर्फ मोहम्मद यूसुफ खान 96 वर्ष के हो गए हैं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना और दुआएं। भारतीय सिनेमा का इतिहास हमेशा ‘दिलीप कुमार से पहले और दिलीप कुमार के बाद’ के रूप में लिखा जाएगा।”

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, “एक दिग्गज, आइकन और एक संस्थान.. दिलीप कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भारतीय सिनेमा के सबसे उत्कृष्ट, शानदार और प्रशंसनीय अभिनेता, जिनका छह दशकों का करियर रहा। एक महान और विनम्र इंसान। सत्यजीत रे ने उनकी प्रशंसा में उन्हें एक ‘बेहद खास अभिनेता’ बताया था।”

सुभाष घई ने कहा, “मैं महान दिलीप कुमार की कैसे अभिव्यक्ति करूं। उनके साथ तीन फिल्मों विधाता, कर्मा और सौदागर बनाने के दौरान उन्होंने मुझे जीवन के कई मूल्य और गुण सिखाए। उन्होंने मुझे अगली पीढ़ी के लिए व्हिस्टिलंग वुड्स इंटरनेशनल की स्थापना करने के लिए प्रेरित किया। जन्मदिन मुबारक साहब।”

अभिषेक बच्चन ने कहा, “जन्मदिन मुबारक दिलीप कुमार साहब। हम आपकी खुशियों और अच्छे स्वास्थ की दुआ करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493