बॉलीवुड ने दी महानायक को जन्मदिन की बधाई

मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिन्दी सिने जगत के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन रविवार को 73 साल के हो गए। इस अवसर पर फिल्म जगत ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी हैं।

माधुरी दीक्षित, करन जौहर, ऋषि कपूर और अनुपम खेर सहित कई बॉलीवु़ड सितारों ने ट्विटर के जरिए अमिताभ को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।

पद्म विभूषण से सम्मानित अमिताभ को विश्व सिनेमा में उनके बेहतरीन करियर के लिए फ्रांस द्वारा ‘नाइट ऑफ दी लीजन ऑफ ऑनर’ से नवाजा गया।

अभिनेता को पिछली बार सुजीत सरकार की फिल्म ‘पीकू’ में देखा गया था और उन्हें अब बिजॉय नाम्बियार की फिल्म ‘वजीर’ में देखा जाएगा। फिल्म चार दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बॉलीवुड ने ट्वीट कर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई-

ऋषि कपूर : “आज के दिन अमित जी को जन्मदिन की बधाई। आप सभी के लिए एक सच्चे प्रेरक हैं।”

माधुरी दीक्षित : “अमिताभ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमेशा एक प्रेरक बनने के लिए धन्यवाद।”

करन जौहर : “फिल्म जगत के पिता को जन्मदिन की बधाई। देश के निर्विवादित सुपरस्टार..एक दिग्गज।”

अनुपम खेर : “बच्चन जी को जन्मदिन की मुबारकबाद। भगवान आपको शांतिपूर्ण, लंबा और सुखद जीवन दे।”

सुजॉय घोष : “जन्मदिन मुबारक हो बच्चन जी। आप एक महान गुरु हैं।”

फराह खान : “असली रॉक स्टार को जन्मदिन की बधाई। ऐसे ही धमाल मचाते रहिए अमित जी।”

प्रकाश झा : “बच्चन जी जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपको लंबे और सुखद जीवन की शुभकामनाएं।”

कपिल शर्मा : “दिग्गज को जन्मदिन की बधाई।”

शाहिद कपूर : “दिग्गज को जन्मदिन की बधाई। हम सब की प्रेरणा बनने के लिए धन्यवाद।”

रोहित रॉय : “जन्मदिन मुबारक हो अमित जी। आपका साल सुखद और समृद्ध हो।”

दिव्या दत्ता : “बच्चन जी को ढेर सारा प्यार और जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

बिपाशा बसु : “अद्भुत, मस्त और सबसे आकर्षक अभिनेता को जन्मदिन की बधाई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493