बॉलीवुड ने पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र को सराहा

मुंबई, 15 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड की हस्तियों- अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा व अन्य ने रियो पैरालंपिक्स-2016 में पुरुषों की भालाफेंक एफ-46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर देवेंद्र झाझरिया की तारीफ की है।

झाझरिया ने स्वर्ण पदक पक्का करने के लिए अपने ही विश्व रिकॉर्ड से बेहतर प्रदर्शन किया।

इससे पहले उन्होंने 2004 में एथेंस पैरालंपिक खेलों में भालाफेंक में 62.15 मीटर का रिकॉर्ड बनाने के साथ स्वर्ण पदक जीता था। इस बार उन्होंने ओलंपिक स्टेडियम में 63.97 मीटर की दूरी में भालाफेंक कर अपने ही रिकॉर्ड से बेहतर प्रदर्शन किया।

अमिताभ बच्चन ने अपने बधाई संदेश में कहा, “पैरालंपिक में देवेंद्र झाझरिया के लिए एक और सोना। अविश्वसनीय करतब। आपने सभी भारतीयों को गर्व महसूस कराया है।”

अक्षय कुमार ने कहा, “विश्व रिकॉर्ड बनाना और तोड़ना इस शख्स के लिए बच्चों का खेल है। दूसरा स्वर्ण पदक जीतने पर देवेंद्र झाझरिया को बधाई। पैरालंपिक्स रियो 2016।

अनुष्का शर्मा ने अपने संदेश में कहा, “कितनी प्रेरणादायी कहानी देवेंद्र झाझरिया। पैरालंपिक में 2 स्वर्ण पदक, 12 साल एक तरफ। आपने पूरे भारत को गौरवान्वित किया है।”

दर्शन कुमार ने कहा, “पैरालंपिक रियो 2016 में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीतने वाले देवेंद्र झाझरिया को हार्दिक बधाई। आप हमारी प्रेरणा हैं। भारत को आप पर गर्व है।

अभिनेता सूरज पंचोली ने कहा, “बधाई। देव झाझरिया आपने एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है। पैरालंपिक्स। देवेंद्र झाझरिया।”

अपने दमदार अभिनय से समीक्षकों की सराहना पाने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने देवेंद्र को बधाई देते हुए कहा, “भारतीय पैरालम्पिक्स टीम। वास्तव में प्रेरणादायक। देवेंद्र झाझरिया को सलाम।”

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपने संदेश में कहा, “स्वर्ण पदक। विश्व रिकॉर्ड। पैरालंपिक्स 2016, देवेंद्र झाझरिया हमें बिना मेकअप के नायकों की जरूरत है। गौरवान्वित भारतीय। जाट का गौरव।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493