मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)।फिल्म ‘मदारी’ की टीम ने हाल ही में बॉलीवुड जगत के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया।
स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे सभी लोगों ने फिल्म की जमकर सराहना की।
मदारी के जरिए इरफान खान और निर्देशक निशिकांत कामत ने आठ साल बाद एक साथ काम किया है। इससे पहले दोनों ने ‘मुंबई मेरी जान’ में काम किया था।
फिल्म मदारी में इरफान खान, जिमी शेरगिल के अलावा बाल कलाकार विशेष बंसल की भी सभी ने खुले दिल से तारीफ की।
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने फिल्म देखने के बाद कहा, “मदारी देखी, ये बहुत अच्छी फिल्म है, पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं।”
शाहरूख खान ने कहो “अच्छी रिलीज के लिए मेरी शुभकामनाएं।”
अभिनेत्री तब्बू ने शेयर किया, “ये एक अच्छी फिल्म है, इरफान की एक्टिंग लाजवाब है, निशिकांत ने वाकई अच्छी फिल्म बनाई है।”
नवोदित अभिनेत्र कृति सैनन ने कहा, “मुझे ये फिल्म काफी पंसद आई, फिल्म मर्मस्पर्शी है। फिल्म का फ्लो गजब का है और शानदार तरीके से बनाया गया है।”
अभिनेता राजकुमार राव कहते हैं, “वास्तव में फिल्म बहुत गजब है, फिल्म रेलेवेंट तो है ही..इरफान कल्पना के परे हैं।”
पत्रलेखा ने कहा, “मुझे फिल्म से प्यार हो गया है, फिल्म रेलेवेंट के साथ-साथ इमोशनल है और इरफान सर ने बेहतरीन काम किया है।”
दिया मिर्जा ने कहा, “हर भारतीय को इस फिल्म को देखना चाहिए।”
यह फिल्म पिता-पुत्र के संबंधों पर बनी है।
dharmpath.com dharmpath