बॉलीवुड ने मीरा, शाहिद को दी माता-पिता बनने की बधाई

मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। अनुष्का शर्मा, फराह खान और अजय देवगन सहित कई बॉलीवुड सितारों ने मीरा राजपूत और शाहिद कपूर को माता-पिता बनने पर बधाई दी है।

शाहिद और मीरा के घर शुक्रवार को बेटी का जन्म हुआ।

अनुष्का ने कहा, “आप दोनों को बधाई और प्यारी सी बच्ची के लिए ढेर सारा प्यार।”

फराह ने बधाई देते हुए कहा, “मीरा और शाहिद को दिल से बधाई। अगर कोई भी सुझाव चाहिए, तो मेरे पास तिहरा अनुभव है।”

अजय ने कहा, “बधाई हो मीरा और शाहिद।”

सोनम कपूर ने कहा, “शाहिद और मीरा आपको बेटी होने की बधाई हो। तहे दिल से आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं आपकी बेटी को देखने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं।”

आलिया भट्ट ने कहा, “सबसे सुंदर जोड़ी शाहिद और मीरा को बधाई हो। नन्ही परी को देखने का इंतजार नहीं होता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493