बॉलीवुड ने वरुण धवन को दी जन्मदिन की बधाई

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने वरुण धवन को उनके 30वें जन्मदिन की बधाई दी। बधाई देने वालों में फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर, आयुष्मान खुराना और हुमा कुरैशी शामिल रहीं।

वरुण फिल्म निर्माता डेविड धवन के पुत्र हैं और उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्म ‘माई नेम इज खान’ में बतौर सहायक निर्देशक के तौर पर की थी। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की थी और उसके बाद उन्होंने ‘मैं तेरा हीरो’, ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘बदलापुर’, ‘दिलवाले’, ‘ढिशूम’ और ‘बदरीनाथ की दुल्हनिया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

वरुण फिलहाल ‘जुड़वा 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

उनके जन्मदिन पर कई हस्तियों ने क्या-क्या कहा आइए जानें :

करण जौहर ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक वरुण धवन। तुम्हें ढेर सारा प्यार और हमेशा आशीर्वाद! यह वर्ष अच्छा रहे।”

आयुष्मान खुराना ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक स्टारबॉय वरुण धवन। ग्रेट डबल धवन शूट के लिए शुभकामनाएं।”

रेमो डिसूजा ने लिखा, “बहुत प्रतिभाशाली और मेरे प्रिय वरुण जन्मदिन मुबारक..हमेशा आशीर्वाद। सफलता की मशीन और सुपरस्टार।”

हुमा कुरैशी ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक वरुण। हमेशा हंसते, मुस्कराते रहो। तुम्हें ढेर सारा प्यारा रॉकस्टार।”

मिलाप झवेरी ने लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं वरुण.. तुम प्यारे, निर्दोष और स्वामी की तरह हो। प्रिय दोस्त विश्व में तमाम सफलताओं के लिए शुभकामनाएं।”

मीका सिंह ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक विनम्र और प्यारे भाई वरुण।”

अरमान मलिक ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक वरुण। हमेशा दुश्मनों की पिटाई करते रहो..तुम्हारी सभी सफलता पर गर्व है और हां, हमारा गाना अभी तक लटका हुआ है। इसलिए यह मेरी तरफ से वापसी उपहार हो सकता है।”

सोफी चौधरी ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक मेरे प्यारे वरुण। 30 साल! कोई फर्क नहीं पड़ता कि तुम कितने बड़े हो गए हो। आप हमेशा समान रहो..जिंदगी में, प्यार, ऊर्जा, बहुत सारी प्रतिभा और तुम्हारे आसपास रहने वाले लोगों को मुस्कराने की कला! सबसे अच्छा साल रहे! ढेर सारा प्यार।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493