बॉलीवुड ने शाहरुख को 52वें जन्मदिन की बधाई दी

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। शाहरुख खान के 52वें जन्मदिन के मौके पर गुरुवार को बॉलीवुड सितारों ने उन्हें आकर्षक, प्यारा और ‘बॉदशाह ऑफ बॉलीवुड’ के रूप में वर्णित किया।

करण जौहर, फराह खान और फरहान अख्तर जैसी कई मशहूर हस्तियों ने शाहरुख को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं ट्विटर के जरिए दीं।

उन्होंने अलीबाग वाले घर में करीबी दोस्तों और परिजनों के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया, जिसमें पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना, बेटा अबराम, दोस्त करण, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, फरहान, दीपिका पादुकोण और रितेश सिधवानी जैसे सितारे शामिल हुए।

शाहरुख ने वर्ष 1980 के दशक में कई टेलीविजन श्रृंखलाओं के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने वर्ष 1992 की फिल्म ‘दिवाना’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा, इसके बाद कई फिल्मों में उनके अभिनय को सराहा गया।

उन्होंने अपने 25 वर्ष के करियर में विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं निभाईं।

सितारों ने ट्वीट किया :

करण जौहर : शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई! हमेशा प्यार।

फराह खान : हैंडसम दोस्त शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई। हमेशा प्यार।

फरहान अख्तर : शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई। शाम के जश्न के लिए प्यार, शांति के लिए धन्यवाद। चमकते रहो।

श्रद्धा कपूर : शाहरुख को जन्मदिन की बधाई! आप अद्भुत हैं।

साजिद खान : ‘किंग ऑफ रोमांस’ को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

दीया मिर्जा : दुनिया के सबसे आकर्षक, देखभाल करने वाले, विचारशील लोगों में से एक शाहरुख खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं!

विशाल ददलानी : शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई। मुझे यकीन है कि हमेशा की तरह आपके सभी ‘जेब्रा फ्रैन्स’ इसे राष्ट्रीय त्योहार में बदल देंगे। बहुत-बहुत प्यार।

राहुल ढोलकिया : ‘रईस’ के जन्मदिन का जश्न मनाएं। दारू खोलें। मोहल्ले में ‘जलिमा’ और ‘लैला’ के साथ नृत्य करें।

अब्बास मस्तान : शाहरुख भाई को जन्मदिन की बधाई। हमेशा खुश रहें। भगवान आपको जीवन सब चीजें प्रदान करें। बहुत-बहुत प्यार।

बिपाशा बसु : सबसे आकर्षक व्यक्ति शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई।

अरमान मलिक : आपने हमें प्यार का सही अर्थ सिखाया है। दुनिया का सौभाग्य है कि आप यहां हैं। यह वर्ष आपके लिए सर्वश्रेष्ठ रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493