बॉलीवुड में दूसरी शुरुआत जैसा महसूस कर रहीं हैं भूमि

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। वर्तमान में ‘टॉयलेट-एक प्रेम कथा’ की शूटिंग में व्यस्त बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कहा कि इस फिल्म के साथ वह बॉलीवुड में दोबारा शुरुआत करने जैसा महसूस कर रहीं हैं।

भूमि ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, “मैंने सिर्फ दो फिल्में की हैं। इसलिए मैं नहीं जानती कि चीजें आगे कैसी होंगी..खासतौर पर मेरे लिए क्योंकि मुझे यह दोबारा लॉन्च होने जैसा लग रहा है। मेरे लिए यह बॉलीवुड में दोबारा शुरुआत करने जैसा है।”

27 वर्षीय अभिनेत्री ने वर्ष 2015 की फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ के साथ अपने करियर ती शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनका किरदार एक अधिक वजन की लड़की का था। उनका कहना है कि उनकी पहली फिल्म की भूमिका और ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ की भूमिका में इतना फर्क है कि उन्हें लग रहा है कि उनकी फिर से नए सिरे से परीक्षा हो रही है।

उन्होंने बताया, “फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ में मैंने जो किया, इसमें जो मैं कर रही हूं, दोनों में काफी फर्क है और निश्चित रूप से यह मेरी दूसरी शुरुआत है।”

श्री नारायण सिंह द्वारा निर्देशित ‘टॉयलेट – एक प्रेम कथा’ 2 जून, 2017 को रिलीज होगी। इसमें अक्षय कुमार और अनुपम खेर भी खास भूमिका में दिखाई देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493