बॉलीवुड में रैपरों के अवसर बढ़ रहे हैं : बादशाह

मुंबई, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। ‘काला चश्मा’, ‘बेबी को बेस पसंद है’ जैसे गीतों के लिए पहचाने जाने वाले लोकप्रिय भारतीय रैपर बादशाह ने कहा है कि बॉलीवुड संगीत के लिए रैपरों के लिए अवसर बढ़ रहे हैं।

मुंबई, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। ‘काला चश्मा’, ‘बेबी को बेस पसंद है’ जैसे गीतों के लिए पहचाने जाने वाले लोकप्रिय भारतीय रैपर बादशाह ने कहा है कि बॉलीवुड संगीत के लिए रैपरों के लिए अवसर बढ़ रहे हैं।

बादशाह ने यहां आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि बॉलीवुड में रैपरों के लिए अवसर बढ़ रहे हैं और यह अच्छे संकेत हैं। इससे पहले हमारे देश में रैपिंग को एक कला की तरह नहीं मानते थे, लेकिन अब बॉलीवुड में रैप का समावेश बढ़ा है। यह शो में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देता है।”

बादशाह टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले ‘दिल है हिंदुस्तानी’ नामक शो की निर्णायकी करते नजर आएंगे।

शो के साथ अपने संबंधों के बारे में उन्होंने कहा, “यहां तीन प्रतियोगी हैं जो रैपर हैं इसलिए मुझे लगता है कि यह संकेत है कि रैपिंग मुख्यधारा में आ रही हैं। हमें कुछ नई प्रतिभाएं देखने को मिलेंगी। मैं उनकी प्रस्तुति देखने के लिए उत्साहित हूं।”

बादशाह न सिर्फ ‘दिल है हिंदुस्तानी’ के निर्णायक हैं बल्कि वह शो के प्रतियोगियों से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493