बॉलीवुड में सौंदर्य पर आंके जाते हैं कलाकार : स्वरा

मुंबई, 6 सितंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘निल बटे सन्नाटा’ में अपनी अभिनय प्रतिभा दिखा चुकीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर का कहना है कि बॉलीवुड में कलाकारों को उनके सौंदर्य के आधार पर आंका जाता है।

ट्विटर पर मंगलवार को एक सवाल-जवाब सत्र के दौरान स्वरा ने अपने प्रशंसकों तथा फॉलोअर्स से बात की।

इस दौरान प्रशंसकों ने स्वरा से बॉलीवुड द्वारा सिखाए गए एक सबक के बारे में पूछा।

इस पर स्वरा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “बॉलीवुड में आपको अपने सौंदर्य के आधार पर आंका जाता है। इस सबक ने मुझे इस कहावत का अनुसरण करना सिखा दिया कि अगर आप रोम में हैं, तो वही करें जो रोमानियाई करते हैं।”

एक अन्य ट्विटर उपयोगकर्ता ने स्वरा से पूछा कि क्या बॉलीवुड के ग्लैमर ने विभिन्न प्रकार के थियेटर प्रारूपों पर दबदबा बना लिया है?

इस पर स्वरा ने कहा कि इस प्रतियोगिता में दो माध्यमों को देखा जाना चाहिए।

अभिनेत्री ने कहा, “यह एक तथ्य है कि थियेटर कलाकारों के लिए सच में एक माध्यम है और हमेशा रहेगा। सिनेमा निर्देशकों का माध्यम है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493