बॉलीवुड सितारों ने इरफान खान के जल्द ठीक होने की कामना की

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। परेश रावल, आयुष्मान खुराना और स्वरा भास्कर जैसी हस्तियों ने अभिनेता इरफान खान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। वह ‘दुर्लभ बीमारी’ का इलाज करा रहे हैं।

इरफान ने मार्च में घोषणा की थी कि उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर है और वह इसके इलाज के लिए देश से बाहर जा रहे हैं।

फिल्मी हस्तियों ने उनके समर्थन में ट्वीट कर कहा :-

परेश रावल : खान साब, आप हर बाधा पार कर लेंगे। आपके लिए प्रार्थना।

आयुष्मान खुराना : महोदय! आप सिनेमा से परे हैं। प्रार्थना हमेशा आपके साथ है। लेजेंड।

राजकुमार राव : सर आप हम सभी के लिए एक प्रेरणा हैं। हम सभी आपसे प्यार करते हैं।

स्वरा भास्कर : इरफान खान आप तुलना से परे एक कलाकार हैं और कलाकार हमेशा रहता है! आपके लिए प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं। आपके वापस आने का इंतजार कर रहे हैं।

रितेश देशमुख : आपके जल्द स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाएं और प्रार्थनाएं।

पत्रलेखा : इरफान महोदय आप ठीक हो जाएंगे। आपके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। आपके लिए प्यार और प्रार्थनाएं।

राहुल ढोलकिया : भाई जल्दी ठीक हो।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493