मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर गुरुवार को 45 साल के हो गए हैं और इस मौके पर अनिल कपूर, शबाना आजमी, वरुण धवन और आलिया भट्ट जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें भाग्य, समृद्धि और खुशियों की शुभकामनाएं दीं।
करण को जन्मदिन पर बधाइ देते हुए शबाना आजमी ने लिखा, “करण जौहर सालगिरह मुबारक, जीते रहो, खुश रहो।”
अनिल कपूर ने लिखा, “नए पिता करण जौहर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। यह साल आपके लिए पहले से अच्छा रहा है और उम्मीद है आगे भी अच्छा रहेगा।”
वरुण धवन ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक करण जौहर। आपको बहुत सारी खुशियां मिलें। मैं जिन्हें जानता हूं, उनमें आप सर्वश्रेष्ठ हैं। आपके साथ के लिए शुक्रिया।”
आलिया भट्ट ने कहा, “दुनिया में मेरे सबसे पसंदीदा शख्स को जन्मदिन की शुभकामनाएं। करण जौहर आप मेरे मित्र, पिता, शिक्षक हैं। मुझे नहीं पता कि मैं आपके बगैर क्या करूंगी। आपको प्यार।”
राजकुमार राव ने लिखा, “करण जौहर सर आपको शुभकामनाएं। आपको बहुत सारा प्यार व शुभकामनाएं भेज रहा हूं।”
अभिषेक बच्चन ने लिखा, “करण जौहर आपको जन्मदिन की बधाई। आप जिस तरह से प्यार बांटते हैं, उसके लिए आपको धन्यवाद। आपका साल सर्वश्रेष्ठ रहे। आपको बहुत सारा प्यार।”
निमरत कौर ने बधाई देते हुए कहा, “करण जौहर आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपके जैसा कोई नहीं।”
बिपाशा बासु ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो करण जौहर। आपके लिए यह साल बहुत अच्छा हो और अदुभत चीजें लाए।”
dharmpath.com dharmpath