बॉलीवुड सितारों ने गणेश चतुर्थी की बधाई दी

मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शुक्रवार को लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, श्रीदेवी और अजय देवगन जैसी लोकप्रिय बॉलीवुड हस्तियों ने अपने प्रशंसकों, मित्रों और परिवार के सदस्यों के लिए प्यार और समृद्धि की कामना की।

दिग्गज सितारों ने शुक्रवार को ट्विटर पर शुभकामनाएं दीं।

लता मंगेशकर : सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई!

अमिताभ बच्चन : गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं! इस दिन की पूर्व संध्या में गणेशजी हमारे घरों में प्रवेश करेंगे।

श्रीदेवी : गणेश चतुर्थी के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!

शबाना आजमी : सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई!

अनिल कपूर : एक और वर्ष खुशी के साथ बीता, बप्पा का आशीर्वाद देने के लिए शुक्रिया। आप सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई! गणपति बप्पा मोरया!

प्रियंका चोपड़ा : गणपति बप्पा मोरया! गणेश चतुर्थी की बधाई!

अजय देवगन : गणपति बप्पा मोरया। हैप्पी गणेश चतुर्थी!!

जूही चावला : इस वर्ष हम गणेश चतुर्थी ऐसे मनाएं, जिससे भगवान और पर्यावरण को हम पर गर्व हो।

शेखर कपूर : प्रत्येक क्षण एक नई शुरुआत, एक नया रोमांच, एक नया जीवन है। हर क्षण आपको भगवान का आशीर्वाद मिले। हैप्पी गणेश चतुर्थी।

अनुष्का शर्मा : भगवान गणेश आपको और आपके परिवार को स्वास्थ्य, धन और ज्ञान के साथ आशीर्वाद दे। गणेश चतुर्थी की बधाई!

डायना पेंटी : सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई! भगवान गणेश का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहे।

अभिषेक बच्चन : गणपति बप्पा मोरया!

फरहान अख्तर : गणेश चतुर्थी की बधाई। भगवान आपके जीवन में प्रेम, समृद्धि, शांति और खुशियां लाए।

रितेश देशमुख : गणेश चतुर्थी की बधाई! बप्पा आपको खुशियां, प्रेम और समृद्धि के साथ आशीर्वाद दे। गणपति बप्पा मोरया!

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493