बॉलीवुड सितारों ने जन्माष्टमी की बधाई दी

मुंबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। जन्माष्टमी के अवसर पर महानायक अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने बधाई दी।

बॉलीवुड सितारों ने ट्वीट कर इसकी बधाई दी :

अमिताभ बच्चन : जन्माष्टमी की अनेक शुभकामनाएं।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा : जय कन्हैया लाल की, मेरा छोटा कन्हैया, वियान राज अपने हाथ से दही हांडी तोड़ने की कोशश कर रहे हैं।

सुनील शेट्टी : कृष्ण कहते हैं, यदि आप जो चाहते हैं उसके लिए लड़ नहीं सकते, तो जो आपने खो दिया है, उसके लिए न रोएं। धर्म के मार्ग का पालन करें और वह आपकी मदद करेगा। खुद पर यकीन करें। जन्माष्टमी की बधाई।

साजिद खान : सभी को जन्माष्टमी की बधाई।

पूजा बत्रा : अपने आप पर विश्वास करें – भगवान कृष्ण, हैप्पी जन्माष्टमी।

ऋषि कपूर : सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493