बॉलीवुड सितारों ने ‘नीरजा’ को सराहा

मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। करण जौहर, सुभाष घई और आयुष्मान खुराना जैसे सितारों ने सोनम कपूर अभिनीत फिल्म ‘नीरजा’ की प्रशंसा करते हुए कहा कि फिल्म में सोनम ने न केवल ‘प्रेरणादायक’ प्रस्तुति दी है, बल्कि उन्होंने नीरजा भनोट का जीवन भी जीवित किया है।

राम माधवानी द्वारा निर्देशित फिल्म नीरजा भनोट की सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि नीरजा भनोट ने कैसे अपनी जान देकर सभी यात्रियों को बचाया था।

फिल्म में सोनम मुख्य भूमिका में हैं, जबकि शबाना आजमी उनकी मां के किरदार में हैं।

बॉलीवुड सितारों के लिए सोमवार रात फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी, जिसके बाद उन्होंने ट्विटर पर फिल्म की प्रशंसा की।

बॉलीवुड दिग्गजों ने कुछ इस प्रकार के ट्विटर पर लिखा :

करण जौहर : फिल्म में नीरजा के किरदार से सोनम कपूर ने अब तक का सबसे अच्छा रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने लंबे समय बाद काम को गहराई से समझा है।

सुभाष घई : फिल्म ‘नीरजा’ सुपर फिल्म है, सुपर भावनाएं, सुपर सोनम, सुपर शबाना। निर्देशक राम, लेखकों और निर्माताओं को बधाई।

आयुष्मान खुराना : यह जानते हुए कि भनोट ने व्यक्तिगत रूप से ‘नीरजा’ को बनाया है। मैं अतुल कासबेकर और माधवानी को सलाम करता हूं।

अमित साध : ‘नीरजा’ बहुत अच्छी फिल्म है। मेरी आंखों में आंसू थे! सोनम कपूर ने पर्दे पर नीरजा भनोट को जीवंत किया है। यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा : अभी ‘नीरजा’ देखी थी। सोनम कपूर, शबाना आजमी और फिल्म की टीम ने बेहतरीन काम किया है। अतुल कासबेकर और राम माधवानी की फिल्म शानदार है। इसे जरूर देखें।

दिव्या दत्ता : सोनम कपूर ‘नीरजा’ में सर्वश्रेष्ठ प्यारी लड़की। फिल्म देखने के लिए उत्साहित हूं।

यह फिल्म 19 फरवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493