मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, हेमा मालिनी जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने बैसाखी के अवसर पर प्रशंसकों के लिए एक समृद्ध वर्ष की कामना की है।
यह त्यौहार रबी फसलों की कटाई के मौसम के उपलक्ष्य में मनाया जाता है और पूरे विश्व में पंजाबियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है।
बिग बी ने शनिवार को ट्विटर पर सभी पंजाबियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने पुथांडु पर तमिलों को भी बधाई थी।
उन्होंने ट्वीट किया, “समृद्धि, प्रेम, शांति और एकजुटता।”
हेमा मालिनी ने इस जीवंत महोत्सव का जश्न मनाने वाले सभी लोगों को बैसाखी की बधाई दी, जबकि अनिल कपूर ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, “वाहे गुरु आपके जीवन में आपकी इच्छाएं पूरी करें और आपको खुशियां और सफलता प्रदान करें।”
अक्षय कुमार ने अपने भीतर के पंजाबी जुड़ाव को जाहिर करते हुए अंग्रेजी और पंजाबी में एक संदेश लिखा, “तुहेनू सारेयान नू बैसाखी दी सोहनी सवेर मुबारक हो! हसदे वसदे रहो।”
वरुण धवन, रवीना टंडन और हर्षदीप कौर ने अपने सभी प्रशंसकों और परिवारों को नए मौसम की बधाई दी।
साकिब सलीम ने सभी के लिए ‘शांति और समृद्धि’ की कामना की।
dharmpath.com dharmpath