बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने दी ईस्टर की शुभकामनाएं

मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। ऋषि कपूर, रीतेश देशमुख और दिया मिर्जा जैसे बॉलीवुड स्टार्स ने ईस्टर की शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि यह मौका सभी के लिए खुशियां और प्रेम लाए।

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने ट्विटर पर ईस्टर की बधाई दी।

ऋषि कपूर ने लिखा : सभी को ईस्टर की बधाई।

हेमा मालिनी : आप सभी को शानदार ईस्टर रविवार की बधाई। पुनर्जीवन का उत्सव और खुशियां मनाएं।

माधुरी दीक्षित : ईस्टर मनाने वाले सभी लोगों को बधाई।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा : आपको और आपके परिवार को ईस्टर की शुभकामनाएं।

रीतेश देशमुख : ईस्टर की बधाई। भोज, प्रार्थना करें और प्यार बांटें।

मनोज वाजपेयी : ईस्टर की शुभकामनाएं।

दिया मिर्जा : आपको खुशियों और प्यार की शुभकामनाएं। शानदार ईस्टर रविवार की बधाई।

प्रीति जिंटा : मैं सभी को ईस्टर की शुभकामना देना चाहती हूं। उम्मीद है कि यह हम सभी के लिए सबसे खुशियों भरा ईस्टर होगा क्योंकि मैं नीली कमीज पहने भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच का इंतजार कर रही हूं।

जावेद जाफरी : ईस्टर की शुभकामनाएं। यीशु मसीह की सीख गलत लोगों पर सही प्रभाव डाले।

डिनो मोरिया : सभी को ईस्टर की बधाई। ढेर सारा प्यार।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493