बॉलीवुड हस्तियों ने आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ को सराहा

मुंबई, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। सलमान खान, जूही चावला और सोनाक्षी सिन्हा जैसी लोकप्रिय बॉलीवुड हस्तियों ने आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ को बेहतरीन बताया है।

नितेश तिवारी निर्देशित शुक्रवार को रिलीज हुई ‘दंगल’ एक सच्ची कहानी पर आधारित है। आमिर ने फिल्म में गीता फोगट के पिता व पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन महावीर फोगाट का किरदार निभाया है जो अपनी बेटियों को कुश्ती में प्रशिक्षित करते हैं।

फिल्म के बारे में ट्विटर पर बॉलावुड हस्तियों ने इस तरह प्रतिक्रिया दी है :

सलमान खान : “मेरे परिवार ने ‘दंगल’ देखा और उन्हें यह ‘सुल्तान’ से बेहतर लगा । अमिर आपको निजी तौर पर मैं प्यार करता हूं, लेकिन पेशेवर तौर पर आप मुझे नापसंद हैं।”

जूही चावला : “शाबाश! आमिर ने कितनी बेहतरीन फिल्म -‘दंगल’- बनाई है। उन्होंने जोखिम लेकर समर्पण के साथ काम किया है।”

सोनाक्षी सिन्हा : “आप अपनी फिल्मों के लिए इंतजार कराते हैं, यह बिल्कुल सही है आमिर खान। इस शानदार फिल्म ‘दंगल’ के लिए आपको और पूरी टीम को बधाई।”

आनंद एल. राय : “‘दंगल’ देखा । यह ओरिजनल, वास्तविक, ऊर्जावान और भारतीय है। नितेश तिवारी को सलाम। फिल्म बिरादरी का हिस्सा होने पर आमिर खान ने मुझे गर्व महसूस कराया है।”

अरशद वारसी : “‘दंगल’ हर लिहाज से बेहतरीन फिल्म है। फिल्म लंबे समय तक मेरे दिल में बसेगी। बेहतरीन कलाकारों को बखूबी पेश किया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493