बॉलीवुड हस्तियों ने मकर संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल की बधाई दी

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और हेमा मालिनी सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और बिहू के अवसर पर अपने प्रशंसकों के लिए प्यार और खुशी की प्रार्थना की।

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और हेमा मालिनी सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और बिहू के अवसर पर अपने प्रशंसकों के लिए प्यार और खुशी की प्रार्थना की।

13 जनवरी को मनाया जाने वाला लोहड़ी उत्तर भारत के राज्यों में मनाया जाता है वहीं, पोंगल दक्षिण भारत और बिहू पूर्वी भारत में मनाया जाता है। ये सभी त्योहार भारत में फसल कटने के मौसम की शुरुआत का प्रतीक हैं।

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, “लोहड़ी, पोंगल, बिहू और मकर संक्रांति की बधाई।”

अक्षय कुमार ने लिखा, “यह लोहड़ी आपके जीवन में प्यार, हंसी और खुशी लाए।”

हेमा मालिनी ने लोहड़ी की बधाई देते हुए कहा, “आप सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं।”

अनुपम खेर ने लिखा, “लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल की बधाई। प्यार, शांति और खुशी बनी रहे।”

मनोज वाजपेयी ने कहा, “आप सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं।”

इमरान हाशमी ने लिखा, “कई त्योहारों का दिन। आपको लोहड़ी, पोंगल, मकर संक्रांति, उत्तरायण और बिहू की शुभकामनाएं।”

कपिल शर्मा ने लिखा, “आप सभी को लोहड़ी की बधाई। खाओ पियो ऐश करो मित्रों, दिल पर किसी का दुखाओ ना। आप सभी को प्यार।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493