बॉलीवुड हस्तियों ने हॉलीवुड फिल्म में दीपिका के काम को सराहा

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। आशुतोष गोवारिकर, इरफान खान, और प्रीति जिंटा जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में उनके आत्मविश्वास से भरपूर अभिनय की तारीफ की है।

इस फिल्म में विन डीजल और डोनी येन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। गुरुवार को फिल्म का प्रीमियर हुआ, जिसमें कई सितारे शामिल हुए।

फिल्म को देखने के बाद कई सितारों ने ट्वीट कर दीपिका के अभिनय की तारीफ की।

आशुतोष गोवारिकर : बहुत शानदार दीपिका। हॉलीवुड में बेहद आत्मविश्वास के साथ शुरुआत और आप मारधाड़ से भरपूर फिल्म ‘ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में विन, डोनी और टोनी के साथ जम रही हैं।

इरफान खान : हॉलीवुड में आकर्षक, तेज-तर्रार और एक्शन के साथ कितना शानदार आगाज। यहां से सिर्फ आगे की उड़ान है दापिका, ‘ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज’।

प्रीति जिंटा : दीपिका आपको ‘ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के लिए बधाई और शुभकामनाएं। मुझे पूरा भरोसा है कि आप धूम मचाएंगी। आपको आज रात मुस्कुराते और चमकते हुए देखना अच्छा लगा।

जैकी भगनानी : ‘ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के भारत में हुए प्रीमियर में दीपिका और विन के साथ बढ़िया समय बिताया। आपको फिल्म के लिए शुभकामनाएं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493