मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। वैश्विक इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक कंपनी बॉश इंडिया ने शुक्रवार को 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में 378.72 करोड़ रुपये शुद्ध लाभ की जानकारी दी है।
बॉश इंडिया ने नियामकीय जानकारी में कहा है कि कंपनी का शुद्ध लाभ 0.80 प्रतिशत बढ़कर 378.72 करोड़ रुपये रहा, जो बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में 375.71 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी की कुल संचालन आय इस समीक्षाधीन तिमाही में 9.49 प्रतिशत बढ़कर 2,519.55 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष के इसी अवधि के दौरान 2,301.18 करोड़ रुपये थी।
dharmpath.com dharmpath