बॉस्टन धमाके के दोषी को मृत्युदंड

वाशिंगटन, 16 मई (आईएएनएस)। अमेरिका की एक न्यायपीठ ने 2013 बॉस्टन मैराथन बम धमाके के दोषी जोखर सरनेव को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। इन धमाकों में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।

किर्गिस्तान मूल के अमेरिकी नागरिक सरनेव (21) को शुक्रवार को बॉस्टन में संघीय न्यायपीठ ने मृत्युदंड की सजा सुनाई।

सरनेव और उसके भाई तमारलेन ने 15 अप्रैल, 2013 को बॉस्टन मैराथन में फिनिशिंग लाइन के पास बम लगाए थे, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 260 लोग घायल हो गए थे। तामरलेन पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।

समाचार चैनल ‘सीएनएन’ के मुताबिक, सरनेव को इंडियाना के तेरे हॉट में मृत्युदंड दिया जा सकता है, लेकिन न्यायाधीश द्वारा औपचारिक रूप से उसे अदालत में सजा सुनाने तक उसके मृत्युदंड के स्थान के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।

अभी तक मृत्युदंड की तारीख का भी पता नहीं चला है।

इस फैसले के दौरान सरनेव अपने हाथ आगे जोड़कर खड़ा था, उसका सिर झुका हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493