बोटाफोगो में शामिल होंगे चिली के मिडफील्डर वालेंसिया

रियो डी जनेरियो, 2 अगस्त (आईएएनएस)। चिली के अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर लियोनाडरे वालेंसिया अपने नए क्लब बोटाफोगो में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

वालेंसिया को ब्राजीव का वर्क परमिट मिल गिया है और अब वह अपने नए क्लब में शामिल हो सकते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 26 वर्षीय वालेंसिया पिछले कुछ सप्ताह से रियो डी जनेरियो के क्लब बोटाफोगो के साथ प्रशिक्षण कर रहे थे, लेकिन अधिकारी तंत्र द्वारा उन्हें वर्क परमिट मिलने में देरी हो गई।

बोटाफोगो ने ट्विटर पर वालेंसिया को वर्क परमिट मिलने की पुष्टि की। अब वह ब्राजील फुटबाल संघ द्वारा क्लब के साथ खेलने के लिए अनुमति दे दी गई है।

वालेंसिया ने बोटाफोगो के साथ तीन साल का करार किया है। चिली की राष्ट्रीय टीम के लिए वह आठ मैच केल चुके हैं और उन्होंने एक गोल दागा है।

ब्राजील की शीर्ष फुटबाल लीग की सूची में बोटाफोगो क्लब सातवें स्थान पर है। वह अपना अगला लीग मैच पाल्मेरास के साथ खेलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493